Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, आज 9 जिलों में आफत का अलर्ट
देहरादून, अगस्त 19 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मॉनसून आफत बनकर बरस रहा है। पौड़ी जिले के सतपुली में द्वारीखाल ब्लॉक के महर गांव में मंगलवार सुबह बारिश के कारण पहाड़ी से आया मलबा मकान के ऊपर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से मां-बेटे और एक दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, केदारनाथ मार्ग पर पत्थर गिरने से महिला की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने वाली सात फ्लाइट डायवर्ट रही। मौसम विभाग ने आज भी नौ जिलों में अलग-अलग जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सोमवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार को जारी रही। अकेले टिहरी के नरेंद्रनगर में 24 घंटे के भीतर 265 एमएम पानी बरसा। दून में रातभर बादल बरसे और सुबह कोहरे ने पारा गिराया। मौसम विभाग ने आज भी कई जगह भारी बारिश का अलर्ट दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.