देहरादून, अगस्त 10 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आधी रात से राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के मद्देनजर बागेश्वर में आज स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, 10 अगस्त को दून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की चेतावनी है। टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़ व यूएसनगर में कहीं-कहीं भ...