Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भारी बारिश, देहरादून-मसूरी हाईवे पर नए खतरे
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून की बात करें तो दिनभर धूप और बादलों में लुकाछिपी का खेल चल रहा है। शहर के कई हिस्सों में गुरुवार को अलग-अलग समय पर हल्की बारिश के कई दौर देखने को मिले। देर रात भी बारिश का दौरा चला। आज मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर जिले में स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छतअधिकतम तापमान बढ़ा दून में मौसम का मिजाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.