Uttarakhand Weather: आज देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश, उफनाई गंगा में यूपी का श्रद्धालु बहा
देहरादून, अगस्त 26 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आज 26 अगस्त के लिए भी देहरादून समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, हरिद्वार में मंगलवार को उफनाई गंगा नदी में बहकर उत्तर प्रदेश का एक श्रद्धालु लापता हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर संबंधित जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश से 946 सड़कें और 15 पुल तबाह; आज कहां-कहां अलर्टकहां-कितनी बारिश हुई मौसम निदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.