देहरादून, अप्रैल 9 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम के मिजाज ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि अप्रैल के महीने में ही लोगों को दिसंबर जैसी ठिठुरन का अहसास होने लगा है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही, जिससे राजधानी देहरादून का पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। वहीं बारिश के कारण फसल और बागवानी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ों में झमाझम बारिश और बर्फबारी से गर्म कपड़े, अलाव और हीटर सहारा बन गए हैं। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक पहाड़ों में इसी तरह बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। देहरादून में इस बार की बारिश ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। साल 2020 के बाद यह अप्रैल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है। बुधवार सुबह 10:30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.