देहरादून, अगस्त 7 -- Uttarakhand SIR Notice: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नाम, पते या मैपिंग की गड़बड़ियों को लेकर व्यापक स्तर पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि खुद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), वर्तमान मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, कई वरिष्ठ नौकरशाह और राजनीतिक दलों के बड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं।चीफ इलेक्शन ऑफिसर को नोटिस प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के पिता के नाम में विसंगति के चलते उन्हें नोटिस मिला, जिसका निस्तारण उन्होंने बीएलओ को दस्तावेज सौंपकर किया। उनके पिता के नाम की वर्तनी में गड़बड़ी सामने आई थी। इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंग्वाल और एपीडी विम्मी जोशी को भी नाम व पते ...