देहरादून, नवम्बर 6 -- Uttarakhand Power Cut: गर्मियों में बिजली की दिक्कत न हो, इसके लिए आपूर्ति व्यसस्था को मजबूत किया जा रहा है। उत्तराखंड में गर्मियों के दौरान 2800 मेगावाट तक पहुंचने वाले बिजली के लोड को संभालने के लिए बिजली सप्लाई का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत 2030 तक 21 नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही ट्रांसमिशन लाइनों का विस्तार कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएगा।मई-जून में होती है सबसे ज्यादा दिक्कत उत्तराखंड में मई, जून के महीने में बिजली का लोड अपने पीक पर पहुंच जाता है। 2800 मेगावाट तक बिजली का लोड बढ़ने पर पिटकुल से लेकर ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं। ट्रांसफार्मर में आग लगने, फॉल्ट रोकने, बिजली लाइनों में ट्रिपिंग रोकने को बिजली गुल करनी होती है। ओवरलोड की स्थिति में गर्म...