नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- राजू वर्मा, रामनगर। Uttarakhand Board DIgiLocker: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट करने वाले विद्यार्थियों के अंक पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों के वेरीफिकेशन या खोने पर दोबारा बनाने के लिए बोर्ड कार्यालय रामनगर के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड 1999 से लेकर 2016 तक के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों को डीजी लॉकर में अपलोड करने की तैयारियों में है। बोर्ड ने 2017 से 2026 तक के प्रमाण पत्रों को डीजी कॉलर में डाल दिया है। यूपी के दौर में 1999 में शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया। तब से ही कुमाऊं व गढ़वाल के जनपदों में रामनगर स्थित शिक्षा परिषद के दफ्तर से ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जाने लगी। हर साल ढाई लाख के करीब छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं ...