नई दिल्ली, फरवरी 4 -- आउटसोर्स के माध्यम से होने वाली इस भर्ती के लिए पांच मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती में स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि मृत संवर्ग के इन पदों पर आउटसोर्स से भर्ती की जाएगी। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जनपदवार रिक्तियां प्रकाशित कर दी गई हैं। इसमें उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, ऊधमसिंहनगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चम्पावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 और नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन कर्मचारियों को हर महीने 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.