नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Silver Rate Today: आज सोमवार को चांदी ने बड़ी छलांग लगाई है। एक ही दिन में चांदी का भाव करीब 1563 रुपये चढ़ चुका है। आज बुलियन मार्केट में चांदी का दाम 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 5540 रुपये की बढ़त के साथ 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 10 अगस्त का रेट जान लीजिए।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.32 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 1563 रुपये चढ़ा है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,329 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,290 रुपये रहा।यूपी में चांदी का रेट यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,32,903 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में करीब 150...