नई दिल्ली, फरवरी 8 -- शनिवार (7 फरवरी) को भारत और अमेरिका के बीच टी-20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को बहुत मजबूत माना जा रहा था और यूएसए की टीम को ज्यादातर क्रिकेट प्रशंसक कमतर आंक रहे थे। यहां तक कि क्रिकेट के जानकार और पूर्व क्रिकेटर भी अमेरिका की टीम को सीरियस नहीं ले रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तो यूएसए के टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के फैसले पर यहां तक कह दिया कि भारत को आज 300 रन बनाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि- 300 लोडिंग। 300 loading.— Dale Steyn (@DaleSteyn62) February 7, 2026 हालांकि, मैच शुरू होते ही उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई और अभिषेक शर्मा शून्य के स्कोर पर चलते बने। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वे भी ज्यादा देर नहीं ट...