न्यूयॉर्क, अगस्त 31 -- दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर के लिए यूएस ओपन 2025 के शनिवार का मुकाबला काफी कठिन रहा। यानिक सिनर ने पहला सेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करके उन्होंने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा और लोगों को यह भी याद दिलाया कि वह कोई मशीन नहीं हैं। मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर ने दुनिया के 27वें नंबर के डेनिस शापोवालोव को 5-7, 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। आने वाले मैच और भी ज्यादा कठिन होने वाले हैं। यानिक सिनर ने मैच के बाद कहा, ''मैं कोई मशीन नहीं हूं और आप सब यह जानते हैं। मुझे भी कभी-कभी संघर्ष करना पड़ता है। मुझ पर भी दबाव होना स्वाभाविक है। आपको मैच के अनुसार सामंजस्य बिठाना पड़ता है।'' इटली के इस खिलाड़ी ने इस तरह से हार्डकोर्ट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.