नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिका से सीजफायर के बाद भी ईरान पर बुधवार को हमले नहीं रुके। ईरान के लावन द्वीप पर एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ, जिसे ईरानी अधिकारियों ने दुश्मन का हमला बताया। ईरानी तेल मंत्रालय के न्यूज आउटलेट 'शाना' के अनुसार, नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इस घटना की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि इस केंद्र पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 10:00 बजे हमला हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पाने और जगह को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा और अग्निशमन टीमों को तुरंत तैनात कर दिया गया। इन हमलों का बदला लेते हुए तेहरान ने भी खाड़ी देशों पर हवाई हमले किए। ईरान की सरकारी मीडिया ने बुधवार को अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों UAE और कुवैत पर नए मिसाइल और ड्रोन हमलों की जानकारी दी। यह हमला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.