नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर अब खत्म होने को है। इससे पहले दोनों देशों के शांति वार्ता अटक गई है और पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत को लेकर कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। ऐसे में दोनों देशों के बीच समझौते पर संकट के बादल गहरा गए हैं। हां-ना के बीच अब रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि ट्रंप इस समझौते के लिए खुद पाकिस्तान जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप इसमें वर्चुअली भी शामिल हो सकते हैं। रॉयटर्स को एक पाकिस्तानी सूत्र ने मंगलवार को नाम न बताने की शर्त पर बताया, "चीजें आगे बढ़ रही हैं और कल के लिए बातचीत तय है। अगर कोई समझौता होने की स्थिति बनती है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान आ सकते हैं या वर्चुअली इसमें शामिल हो सकते हैं।" यह भी पढ़ें- ट्रंप ने दी बम गिराने की धमक...