वॉशिंगटन, अप्रैल 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यौन शोषण के अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच कई तरह के दावों से बवाल मच चुका है। अब वॉशिंगटन डीसी में नए तरीके का विरोध देखने को मिल रहा है। दरअसल, शहर में बड़ी संख्या में मीडिया की मौजूदगी है और उस बीच, वॉशिंगटन हिल्टन होटल की बाहरी दीवारों पर प्रदर्शनकारियों ने वीडियोज और ऑडियोज चलाए, जिसमें ट्रंप और जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें थीं। इसमें पीछे ऑडियो भी चल रहा था, जिसमें दोनों के बीच के ईमेल पढ़कर सुनाए जा रहे थे। दीवारों पर दिखाए जा रहे ट्रंप और एपस्टीन के वीडियोज और फोटोज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वे दीवार पर प्रोजेक्टर से दिखने वाली तस्वीरों को बड़े गौर से देख रहे थे। दरअसल, वॉशिंगटन में हुए विरोध प्रदर्शन इस वजह से भी खास है, क्योंकि यहां व्हाइट हाउस को कवर करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.