नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बांग्लादेश ने अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौता किया है जिसके तहत उस पर लगने वाला शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके तहत अमेरिकी सामग्री से निर्मित कुछ वस्त्र एवं परिधान उत्पादों को छूट भी मिलेगी। अमेरिका समर्थक रुख के लिए पहचाने जाने वाले यूनुस ने कहा कि यह समझौता पिछले साल अप्रैल से नौ महीने की बातचीत के बाद हुआ है। हालांकि, इस डील के बदले बांग्लादेश को अमेरिका से अरबों डॉलर का सामान खरीदना होगा। इसके अलावा कई और भी शर्तें शामिल हैं। वाणिज्य सचिव महबूबुर रहमान के अनुसार, अमेरिका से इम्पोर्ट किया हुआ कॉटन और कृत्रिम रेशों से बने बांग्लादेश के प्रमुख निर्यात उत्पाद रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) को इस समझौते के तहत शून्य शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि समझौते पर अमेरिका में वाणिज्य सलाहकार शेख बशीर उद्दीन और अमेरि...