नई दिल्ली, मार्च 21 -- अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगी पाबंदियों में अस्थायी छूट देकर एशिया के रिफाइनरों के लिए क्रूड ऑयल खरीदने का रास्ता खोल दिया है। ट्रंप प्रशासन ने 30 दिनों की छूट जारी की, जो समुद्र में पहले से लोडेड ईरानी तेल के लिए लागू है। यह छूट 20 मार्च तक लोडेड और 19 अप्रैल तक डिस्चार्ज होने वाले तेल पर लागू है, जिसमें प्रतिबंधित टैंकर भी शामिल हैं। यह अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर युद्ध के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट को कम करने का प्रयास है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद हो गया है और तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस छूट को वैश्विक बाजार में 140-170 मिलियन बैरल तेल उपलब्ध कराने का प्रयास बताया। एशिया के देश मध्य-पूर्व से 60% क्रूड आयात करते हैं, जो इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें-...