नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- करीब पांच हफ्ते पहले शुरू हुए इस युद्ध में ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। शुक्रवार को दक्षिणी ईरान के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुए F-15E स्ट्राइक ईगल के दो क्रू मेंबर्स को खोजने के लिए अमेरिका और ईरान, दोनों की सेनाओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अमेरिका के लिए यह अपने सैनिकों की जान बचाने का सवाल था, तो ईरान के लिए उन्हें पकड़कर युद्ध में एक बड़ा दबाव बनाने का जरिया हासिल करने का मौका। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दोनों क्रू मेंबर्स को खोज लिया गया है। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। दूसरे क्रू मेंबर की तलाश रविवार तक जारी रही। रात भर चले ऑपरेशन के बाद उसे खोजा गया, जिसके बाद अमेरिकी बचाव दल और ईरानी बलों के बीच भीषण गोलीबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.