रियाद, जनवरी 29 -- वीजा और जॉब के मामले में अमेरिका द्वारा विदेशियों को झटका देने के बाद अब सऊदी अरब ने भी अपनी विज़न 2030 (Vision 2030) योजना के तहत नौकरी और वर्क वीज़ा नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों (Saudization) को प्राथमिकता देना और वर्कफोर्स की क्वालिटी बढ़ाना है। सऊदी सरकार के नए सख़्त नियमों के मुताबिक, चार प्रमुख पेशों को अब केवल सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सरकार के श्रम पोर्टल 'क़िवा (Qiwa)' के जरिए इन नियमों को लागू कर दिया गया है। इसके बाद इन पदों पर प्रवासियों की नियुक्ति या उनके पदनाम में बदलाव अब संभव नहीं होगा। अब जनरल मैनेजर, सेल्स प्रतिनिधि, मार्केटिंग स्पेशलिस्ट और प्रोक्योरमेंट मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पद केवल सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.