नई दिल्ली, मार्च 7 -- देश की राजधानी दिल्ली में जारी रायसीना डायलॉग्स में उस वक्त हलचल मच गई थी, जब एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा था कि यूएस भारत के साथ वह गलती नहीं दोहराएगा, जो उसने 20 साल पहले चीन के साथ की थी। दरअसल, यहां पर अमेरिकी अधिकारी का मतलब भारत को आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर था। अब इस बयान को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का उदय मुख्य रूप से हमारी क्षमताओं के आधार पर होगा। रायसीना डायलॉग्स में अपनी बात रखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "भारत का उत्थान कैसे होगा, यह भारत ही तय करेगा। यह हमारी ताकत से तय होगा, न कि दूसरों की गलतियों से।" यह भी पढ़ें- IRIS Dena के डूबने बोले जयशंकर, कहा- हिंद महासागर की वास्तविकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.