नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Hillary Clinton attacks on Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर हिलेरी क्लिंटन ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कठपुतली बनने को तैयार नजर आ रहे हैं। हिलेरी ने आरोप लगाया ट्रंप के इस आइडिया में वह दुनिया को तीन हिस्सों में बांटना चाहते हैं। इसमें पश्चिमी हिस्से पर अमेरिका का अधिकार चाहते हैं, जबकि यूरोप को उन्होंने पुतिन के हवाले कर दिया है। इसके अलावा बाकी बची दुनिया पर शी जिनपिंग का प्रभुत्व होगा। एक वीडियो पॉडकॉस्ट में कारा स्विसर के साथ बात करते हुए हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप की नीतियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "ट्रंप पुतिन की कठपुतली बनकर उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि ट्रंप का आइडिया इस दुनिया को तीन हिस्सों में बांटने का...