नई दिल्ली, अगस्त 3 -- UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी मास्टर बनने का ख्वाब देख रहे लाखों नौजवानों के लिए जल्द खुशखबरी आने वाली है। अगर आप भी यूपीटीईटी (UPTET-2026) का इम्तिहान देकर अपने नतीजों की राह ताक रहे हैं, तो आपके लिए यह अपडेट जानना बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की ओएमआर (OMR) शीट की स्कैनिंग का काम आखिरकार सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि, आयोग की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब पूरे सूबे की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कब होगी। दरअसल, इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 18 लाख उम्मीदवारों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। यह बेचैनी लाजिमी भी है, क्योंकि इस रिजल...