नई दिल्ली, अगस्त 23 -- UPTET 2026 Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही UPTET 2026 का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।2.27 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन UPTET 2026 के लिए कुल 2,27,481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें करीब 2 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के बाहर से थे। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। UPTET के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की परीक्षा उत्तर प्रदेश ...