नई दिल्ली, मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद शानदार मौका है। पूरे चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी (UPTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया का शंखनाद कर दिया है। 27 मार्च 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की खुल चुकी है और उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन इस बार आवेदन की प्रक्रिया में एक बहुत बड़ा और अहम बदलाव किया गया है, जिसके बारे में हर उम्मीदवार को जानना बेहद जरूरी है। यह बदलाव वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर (OTR) का है। अब किसी भी उम्मीदवार को यूपीटीईटी का फॉर्म भरने से पहले ओटीआर प्रक्रिया से गुजरना ही होगा। बिना इसके आप शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। आइए, इस पूरी प्रक...