नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- यूपी के सरकारी स्कूलों में मास्टर बनने का ख्वाब देख रहे लाखों नौजवानों के लिए एक बेहद सुकून देने वाली खबर आई है। अगर आप भी यूपीटीईटी (UPTET) 2026 का फॉर्म भर रहे थे और पिछले कुछ दिनों से सर्वर डाउन होने की वजह से कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे-बैठे परेशान हो चुके थे, तो अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उम्मीदवारों की इस बड़ी परेशानी को समझते हुए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख को आगे खिसका दिया है। अब आप 3 मई तक अपना फॉर्म इत्मीनान से भर सकते हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से वेबसाइट का सर्वर बुरी तरह हांफ रहा था। फॉर्म भरने की हड़बड़ी और आखिरी तारीख के सिर पर आ जाने की वजह से वेबसाइट पर एक साथ लाखों की भीड़ टूट पड़ी थी। नतीजा ये हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.