नई दिल्ली, मई 4 -- UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 3 मई को समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम छह बजे तक लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि कल रात 12 बजे की अंतिम समय सीमा तक यह आंकड़ा और भी ऊपर गया होगा।अंतिम क्षणों में मची फॉर्म भरने की होड़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस बार गजब का उत्साह देखने को मिला। आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की थी, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मांग और हितों को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया था। अंतिम समय में युवाओं के बीच फॉर्म भरने की जबरदस्त होड़ देखी गई। आंकड़े गवाह हैं कि शनिवार दोपहर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.