नई दिल्ली, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2026 के रिजल्ट का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) यह रिजल्ट कब जारी करेगा? वहीं, आयोग की आज यानी 25 अगस्त को बैठक होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में आयोग टीईटी के परिणाम पर निर्णय ले सकता है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 और एडेड इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2615 पदों पर भर्ती के विज्ञापन पर भी चयन आयोग निर्णय ले सकता है।ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अगस्त के आखिरी सप्ताह में किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इसकी अभी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई ह...