हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 28 -- यूपी में मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र के देवघटा पाण्डेय, बेमौरी गांव निवासी रामसागर पांडेय के तीन पुत्र महेंद्र, जितेंद्र, रोहित और रामसागर के सगे भाई मनीष पांडेय के दो पुत्रों संदीप और राजेश ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 में एक साथ सफलता का परचम लहरा कर इतिहास रच दिया है। बुधवार को यूपी टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद से परिवार में जश्न का माहौल है। पांचों भाइयों ने आर्थिकरूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत टीईटी परीक्षा के तहत आवेदन किया था। पांच भाइयों की एक साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। पांचों भाइयों ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सफलता की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पांचों भाइयों के जारी...