UPT20 लीग में जीशान अंसारी को मिले सबसे ज्यादा विकेट, जानिए किस नंबर पर रहे भुवनेश्वर कुमार
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- UPT20 League 2026 का समापन रविवार 6 सितंबर को हो गया। मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फालकन्स के बीच खिताबी मैच खेला गया, जिसमें रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ की टीम को जीत मिली। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के समापन के बाद आप जान लीजिए कि किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट निकाले, जबकि अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस टी20 लीग में किस स्थान पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रहे। यूपी टी20 लीग में जीशान अंसारी का जलवा देखने को मिला, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन आईपीएल में भी खेले थे। जीशान अंसारी ने यूपी टी20 लीग में 10 मैचों में 25 विकेट निकाले और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने। 11 मैचों में 24 विकेट के साथ अभिनंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.