नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- यूपी होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर के 52 पदों तथा ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों ( कुल रिक्त 295 पद) पर भर्ती होगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन 16 जून से किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। आयोग के अनुसार होमगार्ड मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर पर भर्ती के लिए 16 जून से आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा किया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी।कैटेगरी के हिसाब से पद तय ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 98 पद तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए 48, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 71 और आर्थिक रूप स...