UPSSSC Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली एक और भर्ती, 1182 पदों पर आवेदन 7 जुलाई से
लखनऊ, मई 13 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए सात से 28 जुलाई तक आवेदन लेगा। कुल पदों में 1000 पद सामान्य और 182 विशेष चयन के हैं। आवेदन में संशोधन चार अगस्त तक किया जा सकेगा। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र माने जाएंगे। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। पीईटी मेरिट से शार्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है।किस वर्ग के कितने पद सामान्य चयन के 1000 पदों में अनारक्षित वर्ग के 402, अनुसूचित जाति 210, अनुसूचित जनजाति 16, अन्य पिछड़ा वर्ग 272, ईडब्ल्यूएस के 100 पद हैं। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.