लखनऊ, मार्च 30 -- UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। अगर आप भी यूपी में एक अच्छी और रुतबे वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो अपनी कमर कस लीजिए। । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा-2026' का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो ग्रेजुएट हैं और सरकारी महकमे में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। आइए इस बंपर भर्ती से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी और काम की जानकारी विस्तार से समझते हैं।UPSSSC Recruitment 2026: कुल कितने पदों पर निकली है भर्ती? इस विज्ञापन के त...