नई दिल्ली, जुलाई 26 -- UPSSSC Forensic Science Laboratory Vacancy 2026: साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने 'फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी' (FSL) विभाग के तहत भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 208 पदों को भरा जाएगा। यदि आपने यूपीएसएसएससी पीईटी PET 2025 परीक्षा पास की है और साइंस स्ट्रीम से स्नातक किया है, तो यह अवसर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।पदों का ब्यौरा और सैलरी इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, लखनऊ में दो अलग-अलग श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी: साइंटिफिक असिस्टेंट : इसके लिए कुल 147 पद आरक्षित किए गए हैं। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-6 (Rs.35,40...