UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 7 सितंबर है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो फौरन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने हाल ही में आवेदन की तारीख को बढ़ाया था। पहले यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर निर्धारित थी, लेकिन आयोग ने वेबसाइट और ओटीपी में आ रही दिक्कतों के बीच आवेदन की अंतिम तारीख को 7 सितंबर तक बढ़ा दिया था। वहीं, आवेदन में सुधार या संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर है। आवेदन प्रक्रिया की बात करें, तो सबसे पहले उम्मीदवारों को ओटीआर कराना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। मालूम हो कि पीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश की ज्यादातर भर्तियों का पहला चरण माना जाता है। इस परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.