नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- UPSSSC Lekhpal Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से पीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों को नई लेखपाल भर्ती का इंतजार है। लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है। बताया जा रहा है कि लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन सबसे पहले आएगा। लाखों युवाओं को अब यह सवाल परेशान कर रहा है कि पीईटी का कितना स्कोर (नॉर्मलाइज्ड स्कोर) उनके लिए लेखपाल भर्ती में सेफ रहेगा। कितने पीईटी स्कोर पर उन्हें लेखपाल मुख्य परीक्षा में बैठने की इजाजत मिल जाएगी। वर्ष 2022 में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकली थी जिसके लिए करीब 14 लाख आवेदन आए थे। इस बार भी लाखों आवेदन आने की उम्मीद है। सवाल सिर्फ यह है कि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने की कटऑफ क्या रह सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछली लेखपाल ...