प्रयागराज, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिर खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। यह सूचना 26 फरवरी 2026 को सार्वजनिक की गई। अब अभ्यर्थी साफ तौर पर देख सकते हैं कि मेंस परीक्षा में बैठने के लिए कितने अंक की जरूरत थी और वे इस रेस में कहां खड़े हैं। इस बार चयन की प्रक्रिया प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है। आयोग ने 7994 पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया है। कुल 3,66,712 उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।55.12 पर थमी सामान्य वर्ग की रेखा मुख्य श्रेणियों की बात करें तो सामान्य, ओबीसी, एससी और आर्थिक रूप से कमजोर व...