विशेष संवाददाता, जून 3 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जून से सितंबर तक चार माह में समूह 'ग' के 10445 पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षा और साक्षात्कार कराने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने इसके कार्यक्रम को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी परीक्षा व साक्षात्कार कार्यक्रम के मुताबिक अनुदेशक टर्नर के दो पद, अनुदेशक बेसिक कॉस्मैटोलॉजी के 13 पदों के लिए साक्षात्कार इसी माह होगा। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के 709 पदों की चिकित्सा परीक्षा 15 से 20 जून तक होगी। अनुदेशक मशीनिस्ट के तीन व सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 49 पदों के लिए इसी तरह साक्षात्कार होगा। फार्मासिस्ट के 564 पदों के लिए 29 जून को लिखित परीक्षा होगी। प्रदूषण नियंत्रण में संयुक्त संवर्ग के 93 पदों की परीक्षा भी 29 क...