नई दिल्ली, जून 11 -- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस-आईपीएस बनने का सपना लाखों युवा देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए वे वर्षों तक कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हैं। हर साल जब यूपीएससी का अंतिम परिणाम आता है, तो उसमें कुछ ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों से लड़ने का हौसला भी देती हैं। ऐसी ही एक कहानी है जम्मू-कश्मीर के इरफान अहमद लोन की।हासिल की ऑल इंडिया रैंक 957 इरफान ने महज 8 साल की उम्र में अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी थी और बचपन में 18 सर्जरियों का दर्द भी झेला। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। तमाम कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा और 30 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास कर ऑल इंडिया रैं...