UPSC Prelims Result: upsc.gov.in पर जारी होगा यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें पिछले साल की कट-ऑफ?
नई दिल्ली, जून 7 -- UPSC Prelims Result 2026: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा दे चुके लाखों अभ्यर्थी अब बड़ी ही बेसब्री से 'upsc.gov.in' पर अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग जून के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट और सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की पीडीएफ (PDF) जारी कर देगा। हालांकि यूपीएससी ने परिणाम की तिथि जारी नहीं की है। लेकिन बीते वर्षों के ट्रेंड को देखें तो प्री रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 का आयोजन 25 मई 2025 को हुआ था और नतीजे 15 दिन बाद 11 जून 2025 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.