UPSC Prelims 2026: यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त
नई दिल्ली, मई 24 -- UPSC CSE Prelims Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए बेहद सख्त आदेश जारी किया है। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है।सुबह से रात तक लागू रहेंगे कड़े प्रतिबंध; 4 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा घेरे को बेहद मजबूत कर दिया गया है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा वाले दिन यानी रविवार, 24 मई 2026 को रात 12:00 बजे से शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.