UPSC Prelims : यूपीएससी ने दी खुशखबरी, प्रीलिम्स के फौरन बाद जारी होगी आंसर-की, देने होंगे 3 सबूत, क्या होंगे फायदे
नई दिल्ली, मई 19 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पहली बार सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी परीक्षा के तुरंत बाद जारी करने का निर्णय लिया है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को होगा। आयोग ने सोमवार को कहा कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और परीक्षा प्रक्रिया में सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। उम्मीदवार लंबे समय से प्रोविजनल उत्तर-कुंजी जारी करने की मांग कर रहे थे। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को अपनी प्रदर्शन का प्रारंभिक आकलन करने और समय रहते आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और परीक्षा प्रणाली में अभ्यर्थियों के विश्वास को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।छात्रों को क्या क्या होगा फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.