हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 10 -- यूपी में बलिया जिले के रहने वाले पार्थ कुमार तिवारी ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी एनडीए (NDA) परीक्षा में ऑल इंडिया पहली रैंक (Rank 1) हासिल की है। पार्थ की शुरुआती शिक्षा कर्नाटक से हुई है लेकिन वह मूल रूप से बलिया जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र में जकरिया गांव के निवासी हैं। पार्थ वर्तमान में देहरादून के मिलिट्री कॉलेज में 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता सैनिक स्कूल के रिटायर शिक्षक हैं। मां भी प्राइवेट टीचर हैं। लिखित परीक्षा और कड़े साक्षात्कार के बाद आई इस सफलता से उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। अब पार्थ पुणे में अपना सैन्य प्रशिक्षण और स्नातक की पढ़ाई शुरू करेंगे ताकि वे देश सेवा के अपने सपने को साकार कर सकें।कुल 742 अभ्यर्थी सफल एनडीए परीक्षा में कुल 742 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 651...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.