नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- UPSC Mains Result 2026 Name Wise Download Pdf: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगले चरण इंटरव्यू के लिए 2526 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं। यानी UPSC मेन्स 2026 में शामिल होने वाले 13343 अभ्यर्थियों में से 19 फीसदी से भी कम (18.93 प्रतिशत) अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम के साथ इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नेम वाइज लिस्ट भी जारी की गई है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को हुई थी। चयन की मेरिट लिस्ट मेन्स और इंटरव्यू के मार्क्स के आधार पर ही बनती है। यूपीएससी सीएसई 2026 के जरिए आईएएस, आईपीएस समेत ...