नई दिल्ली, अगस्त 15 -- UPSC CSE Mains 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) की तैयारी करना किसी तपस्या से कम नहीं है। जैसे-जैसे यूपीएससी मेन्स 2026 की तारीखें करीब आ रही हैं, उम्मीदवारों के दिलों की धड़कनें तेज होना लाजमी है। यह वह वक्त होता है जब महीनों, बल्कि सालों की मेहनत को समेटने का दबाव सबसे ज्यादा होता है। अक्सर इस आखिरी दौर में आकर कई होनहार छात्र एक छोटी सी गलती कर बैठते हैं, जो उनके पूरे सपने पर पानी फेर सकती है। इसी उलझन को सुलझाने और सही रास्ता दिखाने के लिए साल 2024 में ऑल इंडिया रैंक 78 हासिल करने वाले 2025 बैच के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने कुछ बेहद जरूरी और काम के टिप्स शेयर किए हैं। अभिषेक का मानना है कि मेन्स परीक्षा से ठीक पहले का यह समय कुछ नया पढ़ने का नहीं, बल्कि जो पढ़ चुके हैं उसे इस तरह से पक्का करने का है क...