नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- UPSC ESE Final Result 2025 : केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित तकनीकी सेवाओं में शामिल होने का सपना देख रहे इंजीनियरों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए कुल 458 उम्मीदवारों को ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए नियुक्ति की सिफारिश की गई है। यह परिणाम अगस्त 2025 में हुई लिखित परीक्षा और अक्टूबर-नवंबर में आयोजित पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर जारी किया गया है।UPSC ESE Final Result 2025 : 554 पदों के मुकाबले 458 सिफारिशें सरकार ने ESE 2025 के तहत कुल 554 पदों की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन अंतिम रूप से 458 अभ्यर्थियों की ही सिफारिश की गई। इसका मतलब है कि चयन प्रक्रिया के बाद भी कुछ पद खाली रह गए हैं। ये पद स...