नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। दरअसल, यूपीएसई ईएसई 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है। ऐसे में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में इंजीनियरिंग से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर किया जा सकता है।कब होगा एग्जाम यूपीएससी ईएसई 2027 की प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे स...