नई दिल्ली, मार्च 6 -- UPSC CSE Topper 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टॉप किया है। अनुज कोटा के करीब स्थित रावतभाटा के रहने वाले हैं। अनुज अग्निहोत्री की स्कूली शिक्षा रावतभाटा से ही हुई। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह जोधपुर आए और एम्स जोधपुर से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। 2023 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। सोशल मीडिया पर वायरल मॉक इंटरव्यू के एक वीडियो में अनुज बताते हैं कि उन्होंने सिविल सर्विस को इसलिए चुना क्योंकि वो इस काम के नेचर को पसंद करते हैं। वो ऐसी चीज में करियर बनाना चाहते थे, जो ऊबाई या नीरस ना हो। उनके अनुसार सिविल सर्विस में आपको जिम्मेदारियां की कई रेंज और कई गवर्नेंस के कई सेक्टर में काम करने का म...