नई दिल्ली, जनवरी 13 -- UPSC Notification 2026 Postponed: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा परीक्षा' (CSE) और 'भारतीय वन सेवा' (IFoS) परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इन परीक्षाओं की आधिकारिक नोटिफिकेशन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होना था। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अनिवार्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कारण इसे निर्धारित समय पर जारी नहीं किया जा सका है। UPSC Notification 2026 Postponed Notice Direct Linkकब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन? यूपीएससी ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी करने की नई तारीख का खुलासा नह...