नई दिल्ली, जून 21 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मेन्स 2026 के लिए डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म (DAF) भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास करने वाले उम्मीदवार अब परीक्षा के अगले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर DAF भर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब DAF फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित की गई है। यह प्रक्रिया अनिवार्य है और केवल वही उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो तय समय सीमा के भीतर DAF जमा करेंगे। यह भी पढ़ें- UPSC प्रीलिम्स मेरिट लिस्ट में चेक करें अपना नाम, डाउनलोड लिंक DAF में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी? डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म (DAF) में उ...