नई दिल्ली, मार्च 4 -- UPSC CSE Final Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम जल्द जारी होने वाला है। लाखों अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा (IAS, IPS, IFS) का हिस्सा बनने का उनका सपना अब बस एक क्लिक दूर है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट का पीडीएफ किसी भी समय अपलोड किया जा सकता है। इस साल की चयन प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है। 2025 भर्ती प्रक्रिया के लिए इंटरव्यू फरवरी 2026 के अंत तक पूरे कर लिए गए थे। यूपीएससी के पिछले रुझानों को देखें, तो इंटरव्यू खत्म होने के एक हफ्ते के भीतर ही फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है।कितनी हैं रिक्तियां? वर्ष 2025 के लिए यूपीएससी ने कुल 979 रिक्त पदों की घोषणा की थी। इनमें आईएएस (IAS), आईपीए...